राजधानी जयपुर में दिखा बदमाशो का कहर, महिला की हत्या कर दिया एक करोड़ की लूट को अंजाम

By: Ankur Sat, 27 Nov 2021 08:49:04

राजधानी जयपुर में दिखा बदमाशो का कहर, महिला की हत्या कर दिया एक करोड़ की लूट को अंजाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदमाशों के आतंक का विक्राल रूप देखने को मिला जहां महिला की हत्या करके एक करोड़ के लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने महिला के पति को भी बंधक बनाया। शुक्रवार को घटना का पता चलने पर काफी संख्या में लोग इकट्‌ठे हो गए। सूचना मिलने पर नरैना पुलिस और जयपुर ग्रामीण जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वारदात में तीन-चार लोगों का शामिल होना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में खटीक मोहल्ला नरैना में रहने वाले 85 वर्षीय पांचूराम ने केस दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में बताया कि वह और उनकी पत्नी सुरता देवी (80) रात 12 बजे अपने मकान में आमने-सामने के दो कमरों में सो रहे थे। तभी दो व्यक्ति घर में घुस गए। उन्होंने पांचूराम को दबोच लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग पांचूराम के हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए। इससे घबराहट में पांचूराम अचेत हो गया। वह फर्श पर पड़ा रहा। पांचूराम के मुताबिक, दोनों बदमाशों के साथ एक और आदमी था। वह मकान में बने चौक में खड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ देर बाद पांचूराम को होश आया। तब तीनों व्यक्ति नजर नहीं आए। तब पांचूराम ने किसी तरह अपने हाथ-पैर की रस्सी खोलकर मकान का दरवाजा खोला। वह बाहर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस पर आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुली। वे दौड़कर पांचूराम के घर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर देखा तो सुरता देवी की लाश चारपाई पर पड़ी थी। बक्से के ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। जांच करने पर 10 से 12 किलो चांदी, करीब 25 तोला सोना नहीं मिला। पीड़ित ने इसकी कीमत 1 करोड़ बताई है।

ये भी पढ़े :

# UP News: फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, मिला पहला मरीज, प्रशासन अलर्ट

# भरतपुर : पंचायत ने बहन को घर ले जाने से रोका तो भाई ने पिस्टल निकाल चला दी गोली, एक युवक की मौत

# WHO ने कोरोना के नए स्ट्रेन का नाम रखा 'Omicron', बताया बेहद तेजी से फैलने वाला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com